फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी व पिता के साथ मारपीट

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी व पिता के साथ मारपीट

Mon, 29 Jan 2018 07:56 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी व पिता के साथ मारपीट
दौराला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार युवकों ने किशोरी और उसके पिता से मारपीट कर दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित परिजनों ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर दौराला पुलिस ने आनन-फानन में चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दौराला क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा के स्कूल जाते समय गांव के ही चार युवक उससे छेड़छाड़ करते थे। किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर किशोरी के पिता ने बीती रात युवकों से विरोध जताया। आरोप है कि युवकों ने उससे जमकर मारपीट की। बीच-बचाव में आई किशोरी को भी घायल कर दिया। पीड़ित पिता-पुत्री ने घटना की जानकारी दौराला पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने घायलों का दौराला सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित परिजनों ने वारदात की तहरीर दौराला थाने में दी थी। वहीं, सोमवार सुबह एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जिस पर एसएसपी के आदेश पर दौराला पुलिस ने भरौटा गांव निवासी राहुल, मुकेश व चेतन समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट एवं पास्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट एवं पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-धारा सिंह, एसएसआई थाना दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खबरें
स्कूल जाते समय करते थे छात्रा से छेड़छाड़, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed