फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव मीवा में दलित परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर।

गांव मीवा में दलित परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर।

Sat, 20 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गांव मीवा में दलित परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर।
मवाना।
विज्ञापन

ग्राम मीवा में एक दलित परिवार के घर में घुसकर एक दूसरे समाज के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हालांकि आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस संबंध में दलित समाज के लोगों ने क्षेत्राधिकारी से मिलकर आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्राधिकारी का कहना कि दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र गांव मीवा में चार दिन पहले गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें योगेंद्र व सुनील के परिजनों में कहासुनी होने पर मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने सुनील पक्ष के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। योगेंद्र पक्ष द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं फायर किया गया था। मारपीट में सुनील की गर्भवती पत्नी घायल हो गई थी। इसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया था। इस संबंध में सुनील पक्ष से गैंदा पत्नी भीम सिंह ने थाने में पांच नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के चार दिन बाद तक आरोपियों पुलिस अभी तक किसी को नहीं पकड़ पाई है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई और पीएसी तैनात है। शनिवार को दलित समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी उमेश नाथ मिश्र से आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर सीओ ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए । उनसे जानमाल का खतरा है। क्षेत्राधिकारी का कहना कि दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष जयचंद फौजी, पवन कुमार, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, कृष्ण कुमार, जगदीश व कर्ण सिंह आदि रहें।
विज्ञापन


कच्ची शराब के साथ पकड़ा
मवाना। नासरपुर नहर पुल के पास शनिवार को एक युवक जा रहा था। उससे 15 लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस उक्त युवक को थाने लेकर पहुंची। एसएसआई भरताल शाह का कहना कि युवक थाना क्षेत्र गांव नासरपुर निवासी है। समाचार लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed