फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पल्हैड़ा गांव में पुलिस का घेराव हंगामा, नोकझोंक

पल्हैड़ा गांव में पुलिस का घेराव हंगामा, नोकझोंक

Sat, 20 Jan 2018 08:48 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
पल्हैड़ा गांव में पुलिस का घेराव हंगामा, नोकझोंक
मोदीपुरम। पल्हैड़ा गांव में तीन दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

पल्हैड़ा गांव में विनेश उर्फ विनय पुत्र शिवकुमार पत्नी सोनू के साथ रहता था। दोनों में विवाद रहता था, जिसके चलते शिवकुमार ने विनेश को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। विनेश ने 17 जनवरी की शाम जहर खा लिया था। पत्नी सोनू ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सोनू ने सास प्रकाशी देवी, भाई दिनेश, मुकेश, प्रदीप ुमार, ब्रह्म सिंह उर्फ पप्पू, विपिन कुमार के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने और अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

शनिवार शाम एसएसआई महेश शर्मा वादी सोनू के बयान लेने के लिए गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने एसएसआई का घेराव कर आरोप लगाया कि दंपति में विवाद रहता था, जिसके चलते आए दिन झगड़ा होता था। इससे पहले भी विनेश ने जहर खा लिया था। पत्नी से विवाद के चलते ही उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। सोनू ने ससुराल वालों को झूठा फंसाया है। ससुराल वाले तो अलग रहते हैं, उनसे दंपति का कोई मतलब नहीं था। पुलिस से सही जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। नोकझोंक के बीच मामला बढ़ता देख पुलिस को लौटना पड़ा। एसएसआई के अनुसार निष्पक्ष तरीके से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खास बातें:
पल्हैड़ा गांव में युवक ने की थी आत्महत्या, पत्नी ने कराया ससुराल वालों को नामजद
ग्रामीणों ने बताया झूठा मुकदमा, हंगामे के चलते गांव से लौटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed