फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फोटो खींचने पर भड़का सिपाही, 18 हजार रुपऐ और कगज लेने का आरोप

फोटो खींचने पर भड़का सिपाही, 18 हजार रुपऐ और कगज लेने का आरोप

Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो खींचने पर भड़का सिपाही, 18 हजार रुपऐ और कगज लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम/दौराला/कंकरखेड़ा। सरधना क्षेत्र निवासी तीन युवकों ने फैंटम पुलिस पर 18 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। तीनों युवकों थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें उक्त पुलिसकर्मी नहीं मिले।

सरधना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मेमन निवासी अंकित सोम पुत्र ऋषिपाल, गौरव प्रताप और साजन कुमार ने बताया कि वे एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का ऑफिस पल्लवपुरम स्थित फेस वन में है। अंकित सोम ने खुद को एक विधायक का चचेरा भाई बताया। उनका कहना है कि वे तीनों शनिवार रात एक बाइक पर सवार होकर पल्लवपुरम से दौराला होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा से आगे एक फैंटम बाइक सवार सिपाही ने उन्हें रोक लिया। उसने बाइक पर ट्रिपलिंग करने की बात कहते हुए चलान काटने को कहा। इसी दौरान एक युवक ने मोबाइल से सिपाही का फोटो खींच लिया। आरोप है कि इससे नाराज सिपाही ने उनसे 18 हजार रुपयेे और बाइक छीन लिए। इसके बाद पल्लवपुरम की ओर चला गया। तीनों युवक दौराला, पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा थाने गए, लेकिन उन्हें उक्त सिपाही नहीं मिला। युवक ने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी है। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
बाइक सवार तीन युवक घूमते रहे थानों में, नहीं मिला सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed