फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इंस्टीट्यूट में बीएससी की छात्रा से रेप की कोशिश

इंस्टीट्यूट में बीएससी की छात्रा से रेप की कोशिश

Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट में बीएससी की छात्रा से रेप की कोशिश
मवाना/मेरठ। बीएससी प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा से एक इंस्टीट्यूट में दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा की शिकायत पर इंस्टीट्यूट मालिक के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर मवाना थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र की निवासी इस किशोरी ने शनिवार को परिजनों के साथ एसएसपी मेरठ से मिलकर शिकायती पत्र दिया। छात्रा ने बताया कि वह मवाना में स्थित सुशील इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोप लगाया कि 12 जनवरी की सुबह वह कम्यूनिकेशन विषय की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के बीच में कालेज का संचालक भोला चौधरी उसको नोट्स देने के बहाने बहला फुसलाकर परीक्षा कक्ष से दूसरे कमरे में ले गया। आरोप है कि कॉलेज संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन

छात्रा के शोर मचाने पर संचालक ने उसे छोड़ दिया। जिस कारण उसकी परीक्षा भी छूट गई। संचालक से किसी तरह बचकर डरी सहमी घर पहुंची तथा परिवार वालों को जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर मवाना पुलिस ने आरोपी भोला चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मवाना पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार मामला गंभीर है। छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना में किशोरी से दुष्कर्म
मवाना। मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने युवक के खिलाफ मवाना थाने में नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी घर पर अकेली थी। इस बीच घर में घुसे आरोपी ने किशोरी को तमंचे के बल पर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed