फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   125 सीओ फिर से बनेंगे इंस्पेक्टर

125 सीओ फिर से बनेंगे इंस्पेक्टर

Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
125 सीओ फिर से बनेंगे इंस्पेक्टर
मेरठ। आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले सीओ के लिये यह अच्छी खबर नहीं है। उत्तर प्रदेश में 125 सीओ फिर से इंस्पेक्टर बनेंगे। वहीं, 67 इंस्पेक्टरों के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने दो माह में प्रदेश सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है। सपा सरकार में 210 इंस्पेक्टरों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया था। जिसमें 125 इंस्पेक्टर सीओ बने थे। 67 इंस्पेक्टरों के प्रमोशन की लिस्ट जल्द आनी तय थी। जबकि अन्य सीओ पद से रिटायर्ड हो गए। मेरठ में सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, सीओ कार्यालय यूएन मिश्रा, सीओ किठौर आलोक सिंह की पोस्टिंग है। 210 इंस्पेक्टरों के प्रमोशन होने पर उनके सीनियर इंस्पेक्टरों ने हाईकोर्ट में प्रमोशन पर आपत्ति का प्रार्थनापत्र लगाया था। मंगलवार को हाईकोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया। आदेश दिया है कि आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले सीओ को तुरंत इंस्पेक्टर बनाया जाए। इसकी रिपोर्ट दो माह में दी जाए। वहीं सीनियर इंस्पेक्टरों को सीओ बनाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed