फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुल्हन प्रकरण में सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

दुल्हन प्रकरण में सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन प्रकरण में सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
मेरठ। दुल्हन प्रकरण में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सपा नेता मोहम्मद आरिफ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, एक नाबालिग आरोपी को किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
विज्ञापन

बागपत के दोघट क्षेत्र के मोजाबाद नागल निवासी ललित शर्मा की शादी रविवार को परीक्षितगढ़ के अल्लीपुर आलमपुर निवासी योगेंद्र की बेटी मानसी के साथ हुई थी। रविवार रात बारात लौटते समय पचपेड़ा गांव में दुल्हन की तबियत खराब होने के बाद दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने कमेंट कर दिया था। विरोध करने पर भीड़ ने दूल्हा-दुल्हन से अभद्रता, मारपीट और लूटपाट के साथ बारात की गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 11 नामजद और 55 अज्ञात हमलावरों पर बलवा, डकैती समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसमें पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पचपेड़ा निवासी सपा नेता मो. आरिफ, उसके बेटे शादाब और नौकर खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी अखिलेश कुमार ने फरार दो आरोपियों कामरान पुत्र इलियास और बहादुर पुत्र जुल्फिकार निवासी पचपेड़ा पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। मंगलवार को एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी ने फरार आरोपियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैठ लगी, बाजार रहा बंद
रविवार रात बवाल के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बरकरार है। मंगलवार को मुख्य बाजार की दुकानें नहीं खुली। हालांकि साप्ताहिक पैठ लगी। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहा।

एसपी साहब! पूरा गांव शर्मिंदा है
पचपेड़ा गांव के प्रधान मोप्त लियाकत और अन्य गणमान्य लोग मंगलवार को पुलिस ऑफिस पर डीआईजी और एसपी देहात से मिले। एसपी देहात से कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ा है, जिससे पूरे गांव को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। प्रधान ने कहा कि दुल्हन की तबियत खराब हो गई थी, ऐसे में लोगों को बारातियों और दुल्हन की सुरक्षा करनी चाहिए थी। लेकिन इस तरह कमेंट्स कर मारपीट या दुल्हन की गाड़ी पर पथराव नहीं करना चाहिए था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में जो 12 लोग दिखाई पड़ रहे हैं, उन्हें ही जेल भेजा जाए। निर्दोष जेल नहीं जाने चाहिए। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।



खास बातें:
भावनपुर के पचपेड़ा गांव में दूल्हा-दुल्हन से मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ का मामला
हमले में नामजद एक नाबालिग को भेजा किशोर संप्रेक्षण गृह, सांप्रदायिक तनाव बरकरार
दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed