फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भीम आर्मी की टीम को उल्देपुर जाने से रोका, हंगामा

भीम आर्मी की टीम को उल्देपुर जाने से रोका, हंगामा

Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी की टीम को उल्देपुर जाने से रोका, हंगामा
मेरठ। उल्देपुर में कांवड़ यात्रा में डीजे को लेकर हुए विवाद में दलित युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने गांव के बाहर भीम आर्मी की टीम को रोक दिया। इसके बाद भीम आर्मी के प्रवक्ता ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को फोन करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया। बाद में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह दलित युवक रोहित की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दलित समाज के लोगों ने राजपूत समाज के लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए बखेड़ा किया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। शुक्रवार को भीम आर्मी के प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल निवासी सहारनपुर कार्यकर्ताओं के साथ उल्देपुर गांव के लिए निकले। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें गांव जाने से रोक दिया। इसके बाद समर्थकों के साथ मनजीत सिंह एसएसपी ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी की। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। भीम आर्मी के प्रवक्ता ने एसपी देहात से कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले सहारनपुर के सब्बीरपुर में दलितों का उत्पीड़न किया गया, उसके बाद अलीगढ़ में दलितों के साथ अन्याय हुआ। दो अप्रैल को मेरठ में हुई हिंसा में पुलिस ने निर्दोष दलितों को जेल भेजा। सरधना क्षेत्र में दलित युवक ने दूसरी बिरादरी की बच्ची से छेड़छाड़ की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन दलितों के घरों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें अलग स्थानों पर पीटा गया। बृहस्पतिवार को उल्देपुर में रोहित की हत्या कर दी गई। यदि वह एक पीड़ित परिवार के घर तक नहीं जा सकते और डीएम और एसएसपी के निर्देश पर उन्हें गांव जाने से रोका गया तो यह पुलिस का उत्पीड़न है। भीम आर्मी अपने हितों की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन उन्हें प्रदेश में गलत नजर से देखा जा रहा है। वह मिल जुलकर रहना चाहते हैं। पुलिस भी निष्पक्ष कार्रवाई करे। हत्यारोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाए और पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता मिले। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि रोहित की हत्या में तीन आरोपी पकड़े गये। पुलिस आरोपियों को जेल भेज रही है। पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा जा रहा है। इस दौरान नेपाल सिंह सागर, रवि प्रकाश, भगवत प्रसाद, राजपाल सिंह, मोहित जगन्नाथ, सुनील लोहरी, सुरविन, रजनीश नोटियाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed