{"_id":"5a80b8ce4f1c1bca798b912f","slug":"151518385358-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक एसओ की दुत्कार, महिला बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यवाहक एसओ की दुत्कार, महिला बेहोश
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। थानों में पुलिस फरियादियों से अच्छा व्यवहार करेगी। शनिवार को मेरठ में मौजूद रहे सूबे के पुलिस मुखिया ओपी सिंह के ये दावे सिविल लाइन थाने के कार्यवाहक एसओ ने 24 घंटे में ही हवा में उड़ा दिए। पांच दिनों से अवैध हिरासत में बैठे युवक से उसकी मां और पत्नी मिलने गई तो आरोप है कि कार्यवाहक एसओ ने गालीगलौज करते हुए महिलाओं को धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस की फटकार से एक महिला बेहोश हो गई।
मोहनपुरी निवासी दवा व्यापारी और उनके बेटे को दस दिन पहले बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पांच दिन पहले लक्खीपुरा निवासी सिकंदर को हिरासत में लिया था। रविवार दोपहर को सिकंदर की पत्नी, मां और एक अन्य महिला ने थाने पहुंचकर सिकंदर से मिलने की बात कही। आरोप है कि वहां मौजूद कार्यवाहक एसओ रामचंद्र ने महिलाओं से अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। महिलाओं के सिकंदर को निर्दोष बताने और पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाने पर महिलाओं को धक्के देकर थाने से निकाल दिया गया और युवक को जेल भेजने की बात कही।
थाने के बाहर युवक की मां की हालत बिगड़ गई और वह कमिश्नरी चौराहे पर बेहोश हो गई। बाद में यूपी 100 पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने सिकंदर को हवालात से निकालकर दूसरी जगह भेज दिया। कार्यवाहक एसओ का कहना है कि सिकंदर लूट के बाद गोली मारने की घटना में शामिल था। उसे जेल भेज दिया गया है। महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
पहले भी लगे आरोप
एसआई रामचंद्र पर चार दिन पहले भी मोबाइल लूट के मामले में एक महिला से अभद्रता करने के आरोप लगे थे। एक माह पहले एसओ परीक्षितगढ़ रहते हुए रामचंद्र ने एक मामले में सीओ सदर देहात की भूमिका संदिग्ध बताई थी। एसओ की यह ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने जांच के बाद एसओ रामचंद्र को लाइन हाजिर कर दिया था।
जांच कराई जा रही है
एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि यदि महिलाओं से अभद्रता कर थाने से निकाला गया है तो जांच कराई जाएगी। कोई भी पुलिसकर्मी किसी से अभद्रता नहीं कर सकता। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें
दवा व्यापारी पिता-पुत्र से लूट की कोशिश के दौरान गोली मारने का मामला
पांच दिन से अवैध हिरासत में रखे आरोपी को छुड़वाने पहुंची थी पत्नी और मां
पुलिसकर्मियों पर महिलाओं को थाने से धक्के देकर निकालने के आरोप