फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चिकित्सक के कंपाउडर के साथ मारपीट।

चिकित्सक के कंपाउडर के साथ मारपीट।

Mon, 25 Dec 2017 08:33 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के कंपाउडर के साथ मारपीट।
मवाना।
विज्ञापन

थाने के सामने स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक में शाम के समय रोगी के साथ आए युवक ने मारपीट कर दी। जिस पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण युवक को छोड़ दिया है।
थाने के सामने एक चिकित्सक का क्लीनिक है। बताया कि चिकित्सक के यहां गांव माखननगर निवासी एक मरीज आया था। उसके साथ एक युवक भी आया था। उसने मरीज को तुरंत चिकित्सक को दिखाने की बात कही। इस पर कंपाउंडर ने कहा कि उसकी बारी आते ही चिकित्सक के पास भेज दिया जाएगा। इस पर युवक और कंपाउंडर में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इतना ही नहीं युवक और कंपाउंडर में मारपीट हो गई। इस पर अन्य लोगों की मदद से युवक को दबोचा लिया तथा पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया तथा कंपाउंडर द्वारा थाने में तहरीर नहीं देने पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


चिकित्सक से अभद्रता करने वालों ने माफी मांगी
मवाना।
कस्बे में तीन दिन पूर्व चिकित्सक से मारपीट करने तथा लाइसेंसी हथियार छीनने के मामले में जिला पंचायत सदस्य के पति और उनके पुत्र द्वारा माफी मांगने पर पीड़ित चिकित्सक ने पुलिस से कार्रवाई नहीं करने की बाबत लिखित में दिया है। जिला पंचायत सदस्य के पति के भी पत्र हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीती 22 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य पति और उनके पुत्र पर मारपीट करने तथा लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने का प्रयास करने तथा कार के शीशे तोड़ने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक डा. नवनीत त्यागी ने मवाना थाने में तहरीर दी थी। घटना पर नगर के चिकित्सकों ने रोष जताया था तथा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिकित्सा सेवा ठप करने की भी चेतावनी दी थी। इस मामले जिला पंचायत सदस्य के पति और पुत्र चिकित्सक डॉ. नवनीत त्यागी के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां पर मान-मनोव्वल के बाद समझौता हो गया। इस मामले में चिकित्सक नवनीत त्यागी ने थाने में लिखित में दिया है कि आरोपी तथा उसके एवं उनके साथियों ने उनके साथ अभद्रता, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी थी। उक्त दोनों नामजद आरोपियों ने अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली है तथा भविष्य में अपना व्यवहार सुधारने का आश्वासन दिया है। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के आग्रह पर उक्त विवाद में कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उक्त पत्र पर जिला पंचायत सदस्य के पति समेत कुछ चिकित्सकों के भी हस्ताक्षर हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने लिखित दिया है कि वे कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
मुख्य बातें
कस्बे में तीन दिन पूर्व चिकित्सक से अभद्रता कर लाइसेंसी हथियार छीनने का मामला
दोनों पक्षों ने थाने में लिखित में देकर समझौते की जानकारी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed