फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिल में ट्रक चालक से लूटपाट करने के प्रयास में एक आरोपी को पुलिस ने तमंचे तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मिल में ट्रक चालक से लूटपाट करने के प्रयास में एक आरोपी को पुलिस ने तमंचे तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Mon, 25 Dec 2017 08:33 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
मिल में ट्रक चालक से लूटपाट करने के  प्रयास में एक आरोपी को पुलिस ने तमंचे तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मवाना।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल में ट्रक चालक से लूट का प्रयास करने एवं फायरिंग करके दहशत फैलाने के आरोपी गांव गांवड़ी निवासी युवक को तमंचा समेत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी दो दिन पहले गांव सठला में होटल पर फायरिंग करने तथा मखदूमपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप लूट में शामिल है।
थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे मवाना शुगर मिल गेट पर गन्ने से लदा ट्रक लेकर पहुंचे मतलूब पुत्र इरफान निवासी राधना किठौर से एक युवक ने लूट करने का प्रयास किया तथा विफल रहने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। सूचना पाकर पुलिस ने भागते युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी गांवड़ी थाना परीक्षितगढ़ बताया। मनोज के पास से तमंचा बरामद किया। गांव सठला में बीती 21 दिसंबर को होटल पर खाने के पैसे मांगने पर मालिक बिलाल पर मनोज ने जान से मारने की नीयत से फायर किया था। जिसमें बिलाल ने मनोज तथा एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मनोज ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह दो दिन पूर्व दरियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर भी लूट में शामिल था। लूट में शामिल अन्य साथियों के नाम भी मनोज ने बता दिए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने गांवड़ी निवासी युवक से तमंचा भी बरामद किया
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed