{"_id":"5a354f1b4f1c1ba7678c1e1d","slug":"1513443244835-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजौली में 35 हजार की नगदी सहित लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजौली में 35 हजार की नगदी सहित लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव बिजौली में चोरों ने शुक्रवार रात एक मकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने मकान के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अलमारी से 35 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बिजौली में बालिस्टर पुत्र बिशम्भर का परिवार रहता है। बालिस्टर समेत उसके दो बेटेे अमित एवं कुलदीप भी अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। शुक्रवार रात्रि में छत के रास्ते से मकान में घुसे चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ लिया। वहां रखी अलमारी एवं संदूक का भी ताला तोड़कर 35 हजार रुपये, सोने का एक सेट, सोने की अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब, सोने की नथ समेत कीमती कपडे़ एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह अमित की पत्नी अपने छोटे बेटे को शौच कराने के लिए बाहर आई तो स्टोर का ताला टूटा देख शोर मचाया। जिस पर परिवार के अन्य सदस्य नींद से जागे तथा मामले की जानकारी की। पीड़ित परिजनों ने तुुरंत खरखौदा पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।