फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ढाबे पर खडी तीन चेसिस से स्टेपनी चोरी, तहरीर दी

ढाबे पर खडी तीन चेसिस से स्टेपनी चोरी, तहरीर दी

Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
ढाबे पर खडी तीन चेसिस से स्टेपनी चोरी, तहरीर दी
खरखौदा। झारखंड के जमशेदपुर से टाटा कपंनी से हरियाणा के करनाल जा रहे 18 टायरा छह चेसिस के चालक शुक्रवार रात में खाना खाने एवं विश्राम करने के लिए हापुड़ रोड स्थित पांची मोड़ के समीप ढाबे पर रुके। रात्रि में चोरों ने तीन चेसिस से स्टैपनी चोरी कर ली। इस बाबत चालकों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के देवास निवासी भारत सिंह, जमशेदपुर के विनोद तिवारी और विनय सिंह समेत अन्य चालक आठ दिन पहले जमशेदपुर स्थित टाटा कंपनी से चले। उन्हें अंबाला निवासी एक पार्टी के 18 टायरा चेसिस पहुंचाने थे। चालकों के अनुसार उन्हें सभी चेसिस लेकर करनाल के मेट्रो मोटर्स पहुंचना था। जिसमें एक चालक आगे निकल गया तथा छह चालक चेसिस लेकर गांव पांची मोड़ स्थित कृष्णा ढाबे पर पहुंचे। ये खाना खाने के बाद रात्रि में चेसिस के नीचे धान की पुराल बिछाकर सो गए। सुबह चार बजे ठंड अधिक होने के कारण ढाबे पर चाय पीने चले गये। इसी दौरान तीन चेसिस की स्टैपनी चोरी कर ली। पीड़ित चालकों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed