फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील मुख्यालय पर आभास मर्डर खुलासे की मांग को लेकर खेडा के ग्रामीणों का बखेडा-Meerut

तहसील मुख्यालय पर आभास मर्डर खुलासे की मांग को लेकर खेडा के ग्रामीणों का बखेडा-Meerut

Wed, 13 Dec 2017 02:34 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर आभास मर्डर खुलासे की मांग को लेकर खेडा के ग्रामीणों का बखेडा-Meerut
सरधना (मेरठ)। तीन साल के मासूम आभास उर्फ गोलू की अपहरण के बाद हत्या के मामले में न्याय न मिलने पर फौजी पिता अंकित ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान एसडीएम के जल्दबाजी में वहां से निकलने पर ग्रामीण आगबबूला हो गए और एसडीएम मवाना से धक्कामुक्की कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण आश्वस्त होकर लौटे।
विज्ञापन

गांव खेड़ा निवासी फौजी अंकित सोम वर्तमान में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात है और फिलहाल छुट्टी पर आया हुआ है। उसके पुत्र आभास का अपहरण हो गया था, जिसका मुकदमा 25 नवंबर को दर्ज हुआ था। 30 नवंबर को आभास का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ था। लेकिन पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कोई संकेत नहीं मिला। परिजनों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। सरधना विधायक संगीत सोम ने पंचायत के सभी निर्णयों में साथ रहने के साथ अफसरों से वार्ता कर उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में फौजी कुछ ग्रामीणों के साथ एसपी देहात राजेश कुमार से मिला था। आरोप है कि एसपी देहात ने उनसे अभद्रता कर दी थी। जिसके बाद फौजी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसपी देहात की शिकायत कर इस केस की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। मंगलवार सुबह फौजी अंकित परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सरधना तहसील मुख्यालय पहुंचा और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सपा नेता ठाकुर विनोद सिंह कालंदी, जितेंद्र पांचाल, सपना सोम, शेखर त्यागी, बजरंग दल से मिलन सोम आदि भी प्रदर्शन में शामिल हुए। घंटों तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों में रोष फैल गया और एसओ सरधना व पुलिस को खरीखोटी सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना एसडीएम राकेश कुमार के छुट्टी पर होने पर मवाना के एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने एसडीएम को अपने बीच बैठने के लिए कहा। इस बीच ग्रामीणों ने एसडीएम को खरीखोटी सुना दी। धक्कामुक्की के बीच पुलिस एसडीएम को भारी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से निकालकर ले गई। आभास की दादी ने पुलिस को चूड़ियां पहन लेने की बात कही और केस नहीं खोलने पर खरी खोटी सुनाई। दोपहर करीब तीन बजे भाजपा विधायक संगीत सोम वहां पहुंचे। आश्वासन देते हुए कहा कि यदि क्राइम ब्रांच दस दिनों में आभास के कातिलों को नहीं पकड़ पाई तो उसके बाद मुख्यमंत्री के पास जाकर जांच सीबीआई को ट्रांसफर कराई जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed