{"_id":"5a2d62724f1c1b97678c0d01","slug":"151292389919-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से हथापाई कर बदमाश छूटकर भागा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से हथापाई कर बदमाश छूटकर भागा।
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। जानी बस स्टैंड स्थित एटीएम में एक बदमाश और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई। पुलिस कई मुकदमों में वांछित चल रहे बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची थी। मौके पर मौजूद दो महिलाओं की सहायता से बदमाश मौके से भागने में सफल रहा
जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार गांव जानी कलां निवासी सत्तार पुत्र सरदार पंजाब, हरियाणा के कई थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों में नामजद है। जानी थाने में भी आरोपी बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। रविवार को जानी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बदमाश जानी बस स्टैंड स्थित एटीएम में रुपये निकलने आया है। सूचना पाकर थाने के दो सिपाही बदमाशों को पकड़ने लिए मौके पर पहुंचे। दोनों सिपाही आरोपी बदमाश को पकड़कर थाने ले जाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद दो महिलाओं और तीन चार युवकों ने पुलिसकर्मियों से बदमाश को छुड़ाने के लिए हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश पुलिस की गिरफ्त से छुट निकला। इसके बाद आरोपी बदमाश और उसके साथी बाइकों पर सवार होकर मौके से भाग निकले। इस पर पुलिस ने बदमाश की तलाश में उसके घर दबिश दी। वहीं, बदमाश सत्तार के खिलाफ पुलिस से हथापाई कर भागने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।