{"_id":"5a2d61914f1c1b97678c0cfe","slug":"15129236748-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से सरेराह छेडछाड व अश्लील हरकत करने का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से सरेराह छेडछाड व अश्लील हरकत करने का आरोप।
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
कस्बा निवासी युवती ने एक नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ नाबालिग बहन से सरेराह छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर किशोरी को उठाकर ले जाने की धमकी दी है। इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी युवती ने बताया कि वह बीती रात अपनी पंद्रह वर्षीय छोटी बहन के साथ चाचा के घर से लौट रही थी। वह अपने मकान के निकट पहुंची तो वहां पहले से खडे़ एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी युवक ने उसकी बहन को उठाकर ले जाने की धमकी दी। उसने विरोध किया तो आरोपी के साथी ने उसको धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी युवक ने उसकी बहन को बुरी नीयत से जबरन गली में खींचकर ले जाने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि आरोपी उसकी छोटी बहन के पीछे पड़ा रहता है। कई बार पड़ोसियों एवं जिम्मेदार लोगों ने आरोपी को समझाया है। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर उसके पिता एवं दादा मोहल्ले के दो लोगों को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उसके पिता एवं भाई मारपीट करके भगा दिया। वहीं, एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जेठानी पर मारपीट करने का आरोप
मवाना। गांव भैंसा निवासी नाजरीन ने जेठानी एवं उसके पुत्र पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाजरीन को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
गांव भैंसा निवासी नाजरीन पत्नी रियाजुद्दीन ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी जेठानी उससे रंजिश रखती है। आए दिन उसके तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट करती रहती है। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी जेठानी एवं उसके पुत्र उसको घर से खींचकर गली में ले आए तथा मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल नाजरीन को सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।