{"_id":"5a2d526f4f1c1bee688c0d37","slug":"15129198013-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो में युवती से छेड़छाड़ पर युवक की जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो में युवती से छेड़छाड़ पर युवक की जमकर धुनाई
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
मेरठ से लावड़ जा रहे एक टेंपो में सवार युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की दौराला में जमकर धुनाई की। बाद में माफी मांगने पर मनचले को बीच रास्ते में ही टेंपो से उतार दिया।
लावड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार सुबह किसी काम से मेरठ गई थी। बताया कि वह मेरठ से टेंपो में सवार होकर लावड़ लौट रही थी। टेंपो में उसके पास एक युवक बैठा हुआ था। रास्ते में युवक ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसका युवती ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक नहीं माना। इस पर युवती दौराला गांव के निकट युवक पर भड़क गई। इसके चलते यात्रियों ने टेंपो रुकवा लिया। इसके बाद युवक को टेंपो से नीचे उतारकर उसकी जमकर धुनाई की। मारपीट के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंपने की बात कही तो युवक ने माफी मांग ली। इसके बाद यात्रियों ने उसे बीच रास्ते में ही टेंपो से नीचे उतार दिया।
मुख्य बातें
बाद में माफी मांगने पर आरोपी युवक को बीच रास्ते में उतारा