{"_id":"5a2d46404f1c1b68678c11bb","slug":"15129166815-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जगन सिनेमा के पास तीन युवक दो युवतियों को पकड थाने ले आए।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जगन सिनेमा के पास तीन युवक दो युवतियों को पकड थाने ले आए।
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
चीनी मिल के निकट स्थित बस्ती के एक मकान में दो युवतियों को लेकर पहुंचे तीन युवकों को मोहल्ले के लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। मोहल्ले के लोगों ने युवकों की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस तीनों युवकों और दोनों युवतियों को थाने ले आई। दोनों युवतियों को महिला थाने भेज दिया। लड़कियां और लड़के बागपत के बड़ौली गांव के रहने वाले हैं।
चीनी मिल के निकट स्थित बस्ती में दो युवक किराए के मकान में रहते हैं। इनमें दीपक पुत्र सुरेंद्र सिंह बागपत ने बताया कि वह मवाना शुगर मिल में नौकरी करता है। उसके कमरे में दो बाहरी युवक दो युवतियों के साथ पहुंचे। ये लोग कमरे के अंदर चले गए तो मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। जिस पर उन्होंने पूछताछ की तो पहले उन्होंने युवतियों को बहन बताया।
सूचना पाकर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों को लेकर थाने के लिए चली तो वहां मौजूद भीड़ ने हंगामा कर दोनों युवकों की धुनाई करनी शुरू कर दी। इस पर दरोगा नीरज मलिक महिला पुलिकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर युवतियों तथा युवकों से बात की। उन्होंने स्वयं को बहन-भाई बताया। कहा कि वे लोग हस्तिनापुर घूमने आए थे। पुलिस शक होने पर तीनों युवकों और दोनों युवतियों को लेकर थाने आ गई। यहां युवती एवं युवकों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं। पुलिस ने दोनों युवतियों को महिला थाने भेजकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। तीनों युवक समाचार लिखे जाने तक थाने पर बैठे हुए थे। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि दोनों युवतियों को महिला थाने भेज दिया है तथा तहरीर मिलने पर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सभी युवक और युवतियां बागपत के बताए गए हैं
पुलिस ने युवतियों को महिला थाने भेजकर परिजनों को सूचित किया
पुलिस बोली, तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई