{"_id":"5a1ed3e44f1c1b76678be7df","slug":"15119698871-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटवाडा में शादी में जाने से रोका तो युवक ने काटी गर्दन-गंभीर हालत में मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाटवाडा में शादी में जाने से रोका तो युवक ने काटी गर्दन-गंभीर हालत में मेरठ रेफर
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में जाने से इंकार करने पर गला रेता
गंभीर अवस्था में सीएचसी के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मोहल्ला भाटवाड़ा में बुधवार शाम एक 18 वर्षीय युवक ने परिजनों द्वारा पड़ोसी युवक की शादी में जाने से रोके जाने पर धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। परिजनों ने खून से लथपथ युवक को सीएचसी में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि युवक की हालत गंभीर बताई गई।
मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी 18 वर्षीय शुभम पुत्र रमेश बुधवार शाम पड़ोसी युवक के यहां शादी में जाने की जिद पर अड़ गया। परिजनों ने युवक को शादी में जाने से साफ मना कर दिया। इस बात पर गुस्साए शुभम ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। परिजनों ने युवक को खून में लथपथ देख सीएचसी पहुंचाया। हालात गंभीर हालात में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल में पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला कि संज्ञान में आया है। युवक ने खुद ही अपनी गर्दन काटी है। पूरे मामले में युवक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।