फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्यमंत्री योगी की रैली में काले झंडे दिखाने वाले जमालपुर प्रधान गौरव गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी की रैली में काले झंडे दिखाने वाले जमालपुर प्रधान गौरव गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2017 09:06 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी की रैली में काले झंडे दिखाने वाले जमालपुर प्रधान गौरव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की रैली में काले झंडे दिखाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हाल ही में रामलीला मैदान में आयोजित रैली में काले झंडे दिखाने वाले गौरव प्रधान जमालपुर को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान की गिरफ्तारी का विरोध किया ओर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके चलते पुलिस को ग्रामीणों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया।
लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी गौरव ग्राम प्रधान है। सपा नेता अतुल प्रधान का गौरव नजदीकी है साथ ही वह सपा छात्रसभा का जिला उपाध्यक्ष भी है। अतुल प्रधान द्वारा मखदूमपुर मेले में सुमित गुर्जर का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर मुकदमा कायम किया गया था। वहीं, विरोध में गौरव ने लावड़ चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। लावड़ चौकी पर गौरव प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी कांता कर्दम के पक्ष में सभा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। इस दौरान गौरव प्रधान ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। टीपी नगर थाने में ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तभी से गौरव प्रधान फरार था। एसओ इंचौली पंकज शर्मा और समर्थकों को खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। तभी से गौरव फरार था। मुखबिर की सूचना पर एसओ इंचौली पंकज शर्मा और लावड़ चौकी प्रभारी विकास चौहान ने दबिश देकर गौरव को उसके घर से हिरासत में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए हंगामा किया। जिसके बाद एसओ ने इसकी जानकारी सीओ सदर देहात को दी। सीओ सदर देहात कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे ओर विरोध कर रहे ग्रामीणों पर लाठियां फटकार तितर-बितर किया। उधर, पुलिस आरोपी प्रधान को हिरासत में लेकर इंचौली थाने ले आई। यहां उसे टीपी नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीओ सदर देहात हंसराज का कहना था कि आरोपी को टीपी नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। टीपी नगर थाने के अलावा लावड़ चौकी पर भी गौरव के खिलाफ मुकदमा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed