फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार स्थानों पर चोरों ने बोला धावा, ट्रांसफार्मर मोटर चोरी।

चार स्थानों पर चोरों ने बोला धावा, ट्रांसफार्मर मोटर चोरी।

Wed, 29 Nov 2017 07:17 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
चार स्थानों पर चोरों ने बोला धावा, ट्रांसफार्मर मोटर चोरी।
फलावदा। थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौली उर्फ बड़ागांव के जंगल में चोरों ने चार ट्यूबवेल से मोटर एवं ट्रांसफार्मर चोरी कर लिये। पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम अमरौली उर्फ बड़ागांव निवासी किसान नसीम अख्तर पुत्र फराकत ने बताया कि चोरों ने मंगलवार रात उनके खेत स्थित नलकूप से 25 केवी का ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी हुआ है। दूसरी ओर मौसम अली पुत्र कासम अली, समद हुसैन पुत्र फैयाज हुसैन एवं शामिक के खेत में नलकूप का ताला तोड़कर मोटर चोरी हुआ है। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना चोरों को जल्द जेल गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सुमित गुर्जर को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन : अतुल
फलावदा। समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा पूर्वांचल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में परचम फहराएगी। सपा के पिछले कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता के हित में बहुत काम किया था। जिसका लाभ सपा को निकाय चुनाव में मिल रहा है। उन्होंने उक्त विचार सैयद माज हलीम द्वारा आयोजित बैठक में रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि सुमित गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराकर न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। इससे पीछे नहीं हटा जाएगा। सुमित को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ़ करने की नौटंकी दिखाई है। इसका जवाब किसान लोकसभा चुनाव में देंगे। इसका नमूना गुजरात चुनाव में देखने को मिल रहा है। भाजपा ने गुजरात मॉडल की बात करके जनता को गुमराह किया है। गुजरात में प्रधानमंत्री, 150 सांसद, 7 मुख्यमंत्री, 5 केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ा रहे हैं। गुजरात में भाजपा की हार तय मानी जा रही है। इस मौके पर सैय्यद ईसा, रिजवान रिजवी, शाहरुख़ रिजवी, हाजी शब्बीर, आशु मेंबर, शमीम रिजवी, मोहम्मद वकील, यासीन सैफी, राजा कुरैशी, मोहित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed