{"_id":"5a19cf854f1c1bb6678be017","slug":"15116410836-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभाष की तलाश में छावनी बना खेड़ा, चार हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभाष की तलाश में छावनी बना खेड़ा, चार हिरासत में
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/मेरठ। आभाष के अपहरण की जानकारी पर खेड़ा में ही नहीं बल्कि ठाकुर चौबीसी के कई गांवों में अफरातफरी मच गई। खेड़ा गांव को छावनी बना दिया गया है। एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर एसपी देहात राजेश कुमार ने चार टीमें लगाई हैं। सीओ सरधना संतोष कुमार, एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौर, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाएड की टीम बच्चे की तलाश में लगी है। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने जहां एक तरफ जंगल में और तालाब में आभाष की तलाश की तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आसपास के घरों में सर्च अभियान चलाया। घरों का कोना-कोना छान मारा कि कहीं किसी ने आभाष के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दी हो। वहीं सलावा, अक्खेपुर, भामौरी, राधना, कुशावली और आसपास के गांवों के प्रधान व जिपं सदस्य भी गांव में पहुंचे।
तांत्रिकों पर पुलिस की नजर
एसपी देहात का कहना है कि तीन साल का बच्चा यदि खुद जाता तो आसपास में मिल जाता। ऐसे में यही लगा रहा है कि कोई बच्चे को उठाकर ले गया। इसमें पुलिस आसपास के तांत्रिकों ओर नशेड़ियों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस ने फिरौती मांगे जाने की घटना से इंकार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित के परिवार वालों की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है।
खास बात
पुलिस ने घर, जंगल, तालाब में भी किया तलाश, चार टीम लगीं