फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान से लाखों का माल साफ

दुकान से लाखों का माल साफ

Sun, 12 Nov 2017 06:58 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
दुकान से लाखों का माल साफ
मोदीपुरम। हाईवे पर पल्हैड़ा चौराहा स्थित सैनेट्री की दुकान में चोरों ने शनिवार रात नकब लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर दुकान मालिक ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

पल्हैड़ा निवासी जद (यू) के मंडल संयोजक देवी सिंह वर्मा की शंभू सागर सैनेट्री बाथ के नाम से दुकान है। बताया गया कि बीती रात चोर उनकी दुकान में नकब लगाकर घुस गए और दुकान में लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने वारदात पर रोष जताते हुए पल्लवपुरम थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जद (यू) के प्रदेश सचिव राम सिंह दलित ने बताया कि इस दुकान में करीब एक साल में चार बार चोरी हो चुकी है। यह पांचवीं घटना है। लेकिन पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नही किया। उन्होंने 24 घंटे में चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed