{"_id":"5a0845e34f1c1bc9678bb166","slug":"15104917211410-1-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पूर्व प्रधान पर हमला करने के दो अंर्तजनपदीय 10-1 हजार के ईनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार किए।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पूर्व प्रधान पर हमला करने के दो अंर्तजनपदीय 10-1 हजार के ईनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार किए।
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मवाना खुर्द के पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वर त्यागी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी तीन शूटर दबोचे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूर्व प्रधान की हत्या की खातिर दो लाख रुपये की सुपारी ले रखी है।
थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निर्देशन में टीम को सूचना मिली कि इनामी शूटर वारदात को अंजाम देने के लिए रजवाहा पटरी अटौरा रोड पहुंचने वाले हैं। इस पर पुलिस ने मोर्चा बंदी कर ली। आरोपी रोनक पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव खटकी थाना परीक्षितगढ़, मुस्तजाफ पुत्र मुस्तफा मवाना खुर्द, अजेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र महकार गांव शाहकुलीपुर थाना भावनपुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। रोनक से देसी पिस्टल, मुस्तजाफ और अजेंद्र से तमंचे, बड़ी संख्या में कारतूस तथा पल्सर बाइक बरामद किये। आरोपियों ने विगत ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिशन गांव मवाना खुर्द के सतेंद्र मुखिया से ईश्वर त्यागी मवाना खुर्द की हत्या किए जाने की खातिर दो लाख की सुपारी लेना स्वीकार किया। इसके चलते ईश्वर त्यागी की रैकी कर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाना स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त रोनक के खिलाफ गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि के परीक्षितगढ़, औरंगाबाद, मवाना थाने में आठ मुकदमें, अभियुक्त मुस्तजाफ पर हत्या आदि के सात और अजेंद्र के खिलाफ हत्या एवं लूट आदि के बिनौली, सरधना, सरूरपुर, भावनपुर आदि में 11 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, आरोपी शूटर 10-10 हजार रुपये के इनामी हैं।
मुख्य बातें
दस-दस हजार के इनामी हैं तीनों बदमाश