फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से कर ली शॉपिंग

शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से कर ली शॉपिंग

Thu, 09 Nov 2017 08:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से कर ली शॉपिंग
मोदीपुरम। शिक्षक के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर एक बदमाश ने विदेश से करीब 69 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पल्लवपुरम फेज-वन सीएल 84 निवासी शिवपाल सिंह बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में शिक्षक हैं। शिवपाल ने बताया कि उन्होंने बाउंड्री रोड लालकुर्ती स्थित एक्सिस बैंक शाखा का क्रेडिट कार्ड ले रखा है। उन्होंने कभी विदेश में खरीदारी नहीं की और न ही उनके पास पासपोर्ट है। लेकिन उसके बावजूद किसी अपरिचित व्यक्ति ने विगत 9 सितंबर को उनके क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर तीन ट्रांजेक्शन करते हुए करीब 69 हजार रुपये का सामान खरीद लिया। शिवपाल के अनुसार उन्होंने इसकी शिकायत एक्सिस बैंक पल्लवपुरम और साइबर सेल से की। लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed