फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही की मांग को लेकर बैठक

अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही की मांग को लेकर बैठक

Tue, 19 Sep 2017 08:51 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही की मांग को लेकर बैठक
जानीखुर्द।
विज्ञापन

जानीखुर्द में थाने से कुछ दूर स्थित एक मोहल्ले में खुलेआम अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन शराबी यहां झगड़ा करते हैं। ग्रामीणों ने शराब बेचे जाने की शिकायत एसएसपी से करने की चेतावनी दी है।

जानीखुर्द में थाने के सामने कुछ दूर स्थित घरों में कई लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं। ग्रामीणों का आरोप है इसके चलते दिनभर यहां शराबियों की भीड़ लगी रहती है। वे शराब पीकर आए दिन हंगामा और मारपीट करते हैं। जिसके चलते यहां से छात्राओं का गुजरना मुश्किल हो गया है। शराबी विरोध करने पर ग्रामीणों से कई बार मारपीट कर चुके हैं। सोमवार को भी एक ग्रामीण से शराब बेचने का विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों की पंचायत अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए आयोजित की गई। इसमें दिनेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस से कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते वे बेखौफ हैं। बैठक में जानी पुलिस से अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। ऐसा नहीं किए जाने पर एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद ग्रामीण थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र शर्मा से भी मिले और शिकायत की। पंचायत में गोपीचंद, हरिओम प्रधान, अनिल प्रधान, राजवीर उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, राकेश कुमार, राजू शर्मा, चांदवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस की एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed