फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट की रिपोर्ट दर्ज नही होने पर ग्रामीणों का हंगामा

लूट की रिपोर्ट दर्ज नही होने पर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 19 Sep 2017 07:55 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
लूट की रिपोर्ट दर्ज नही होने पर ग्रामीणों का हंगामा
जसड़ निवासी युवक से बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिये थे
विज्ञापन

सरूरपुर पुलिस की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी
सरूरपुर।
थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर पुलिस लिखी बुलेट मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा लूट की वारदात करने के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर घेराव किया तथा एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि सोमवार को दिनदहाड़े सरूरपुर थाने से पांच सौ मीटर दूर रजवाहे के निकट नलकूप पर घात लगाए बुलेट एवं पल्सर मोटर साइकिल सवार आधा दर्जन बदमाशों ने जसड़ निवासी महताब पुत्र यामीन ठेकेदार और किराना दुकानदार छोटा पुत्र आरिफ से मारपीट कर दस हजार रुपये लूट लिये थे। पीड़ितों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम के साथ गांव में परिजनों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पीड़ित महताब ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। वारदात के 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस के रवैये के खिलाफ मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर ग्रामीण थाने पहुंचे और जमकर हंगामा कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे पुलिस की शिकायत एसएसपी से करेंगे। यहां कामिल, छोटा, समर, मोहसिन, वकील, शौकीन, शाहिद, आकिल तथा इस्तकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed