फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक के साथ मारपीट, फांसी लगाकर हत्या करने के प्रयास का भी आरोप

युवक के साथ मारपीट, फांसी लगाकर हत्या करने के प्रयास का भी आरोप

Sun, 10 Sep 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट, फांसी लगाकर हत्या करने के प्रयास का भी आरोप
खरखौदा। गांव बहरापुर में गन्ने के खेत में बंधाई का काम कर रहे युवक के साथ तीन अन्य युवकों में मारपीटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। हापुड़ के सिंभावली निवासी सुभाष पुत्र अमर सिंह की ननिहाल क्षेत्र के गांव उलधन में है। दो माह पहले उसके ममेरे भाई लीलू का अपहरण कर उसकी बिजली के पोल से फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। इस वजह से वह दो माह से ननिहाल में रह रहा है। रविवार को वह पड़ोस के गांव बहरानपुर निवासी बिजेंद्र की ईख बांधने के लिए मजदूरी पर गया था। आरोप है कि काम के दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की। बाद में उसी के कपडे़ से उसका गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। लेकिन उसी समय उसकी नानी खाना लेकर खेत पर पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक मौके से भाग गये। मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव उलधन निवासी तीन युवकों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed