फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने मिटटी से लदी ट्राली पकडी

पुलिस ने मिटटी से लदी ट्राली पकडी

Sun, 10 Sep 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मिटटी से लदी ट्राली पकडी
बहसूमा। बाईपास तिराहे पर रविवारको पुलिस ने मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। लेकिन शातिर हत्थे नही चढ रहे थे। रविवार सुबह पुलिस ने बाईपास तिराहे पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को चालक समेत दबोच लिया। खबर लिखे जाने तक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली थाने पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन



अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान
बहसूमा। बिजली की अघोषित कटौती से कस्बा व देहात क्षेत्र में लोगों को परेशानी का उठानी पड़ रही है। व्यापारियों का रोजगार और किसानों की धान की फसल प्रभावित हो रही है। बिजली न आने से स्पेलर व आटा चक्की बंद होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों में भी दिक्कत हो रही है। किसान सुभाष व योगेंद्र का कहना है कि पशुओं के लिए हरा चारा काटने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे पशुओं का दूध भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से रात में बिना कटौती के विद्युत आपूर्ति की मांग की है। सुझाव दिया कि दिन में बिजली काटकर रात में लगातार विद्युत आपूर्ति दें। जेई धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जब से रामराज की लाइन 132 केवीए से जुड़ी है, तभी से परेशानी हो रही है। शीघ्र ही हस्तिनापुर 132 केवीए से आपूर्ति सुचारू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed