फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तबादले में थाने का एसी भी ले गए ततकालीन थाना प्रभारी

तबादले में थाने का एसी भी ले गए ततकालीन थाना प्रभारी

Sat, 09 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
तबादले में थाने का एसी भी ले गए ततकालीन थाना प्रभारी
किठौर।
विज्ञापन

लगातार विवादों में रहने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी तबादले के बाद भी नए विवाद को जन्म दे गए। वे नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से थाना प्रभारी के आवास में लगवाने एसी को भी ले गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष किठौर मतलूब गौड़ ने थानाध्यक्ष कार्यालय और आवास में दो एसी लगवाए थे। पुलिस कर्मियों के अनुसार कार्यालय वाला एसी को थानेदार ने जीडी में तस्करा डालकर सरकारी बना दिया। हालांकि आवास में लगे एसी का जिक्र नहीं किया। क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदातों और तमाम शिकायतों के चलते एसएसपी मंजिल सैनी ने शुक्रवार को थाना प्रभारी किशनपाल का क्राइम ब्रांच में तबादला कर दिया। मुंडाली एसओ राजेन्द्र कुमार त्यागी को प्रभारी तैनात कर दिया। सूत्रों की माने तो तबादले के बाद शनिवार को तत्कालीन थाना प्रभारी कैंटर गाड़ी में अपना सामान ले गए। वह आवास में लगा एसी भी ले गए। इस बाबत सीओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी शिकायत मिली है। थाने की सुविधा के लिए दिया गया सामान यदि थाना प्रभारी ले गए हैं तो जांच कराकर मुकदमा कायम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विवादों से घिरा रहा कार्यकाल
तत्कालीन थाना प्रभारी किशनपाल का यह पहला विवादित मामला नहीं है। उन पर चार साल के बच्चे की हत्या, खंद्रावली में पड़ी डकैती और कायस्थ बड्ढा में हुई फायरिंग के मामले में साठगांठ के आरोप लगे। इनके चलते एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कई बार थाना प्रभारी को हिदायत भी दी थी। आखिरकार शुक्रवार को गाज गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed