फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चाचा का हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

चाचा का हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
चाचा का हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर
दादरी गांव में कमेंट करने पर रिटायर्ड फौजी ने की थी चाचा की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की रायफल, बाइक व कार को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
दादरी गांव में शनिवार शाम रिटायर्ड फौजी ने मामूली कमेंट में चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रायफल, बाइक व कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी के लाईसेंस भी निरस्त करने की कार्यवाही की गई है।
दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी विजयपाल (55) अपने भतीजे अमित के साथ रहता था। शनिवार शाम विजयपाल घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां से उसका दूसरा भतीजा रिटायर्ड फौजी विनोद गुजरा। इसी दौरान दोनों में कमेंट को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद विनोद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चाचा विजयपाल के पेट में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी विनोद फरार हो गया। मृतक विजयपाल के भतीजे अमित के बहनोई सतीश ने दौराला थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसओ दौराला धर्मेद्र कुमार ने बताया कि विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। विनोद के लाइसेंसी हथियारों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed