{"_id":"59a72bb34f1c1bee278b47e5","slug":"15041279299-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लसर सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लसर सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
खरखौदा।
ग्राम जाहिदपुर लौट रहे थ्री व्हीलर सवार युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी। तहरीर लेकर पीड़ित थाने में पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी कर दी। बाद में पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
ग्राम जाहिदपुर निवासी विक्रांत पुत्र अशोक मेरठ स्थित मूलचंद अस्पताल में नौकरी करता है। वह प्रतिदिन थ्री व्हीलर से ही घर आता है। थ्री व्हीलर से मंगलवार शाम वह अपने गांव लौट रहा था। हापुड़ रोड पर 44 वी पीएसी वाहिनी के पास जुबैदा मस्जिद के सामने उसे फोन कॉल आई। इस बीच मौके पाकर काली पल्सर सवार दो युवक उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गये। इस बीच पीड़ित ने दूसरी सवारियों से तुरंत मामले में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। विक्रांत के अनुसार पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विक्रांत ने कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। जिसपर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।