{"_id":"598e07b54f1c1b1b738b4668","slug":"15024803191-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना खुर्द में गोली मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना खुर्द में गोली मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ग्राम मवाना खुर्द निवासी पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह त्यागी को बृहस्पतिवार सुबह रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उल्लेखनीय है कि मवाना खुर्द निवासी ईश्वर सिंह त्यागी पूर्व प्रधान कल सुबह बाईपास स्थित अपने खेतों पर गए थे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने ईश्वर सिंह से गांव निलौहा जाने के लिए रास्ता पूछा था। ईश्वर सिंह बाइक सवारों के पास पहुंचे तो उन्होंने गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए थे। इस संबंध में घायल के पुत्र आयुष त्यागी ने अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस रंजिश एवं जमीन के विवाद आदि बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।