{"_id":"598ccc924f1c1b33588b4609","slug":"15023996438-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को गोली मारकर घायल किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान को गोली मारकर घायल किया।
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्राम निलौहा का रास्ता पूछने के बहाने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
ग्राम मवाना खुर्द निवासी पूर्व प्रधान ईश्वर त्यागी को खेत पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी की। वहीं, परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मवाना खुर्द निवासी पूर्व प्रधान ईश्वर त्यागी (65) पुत्र जगन्नाथ त्यागी सुबह करीब साढे़ दस बजे बाईपास स्थित खेत में गया था। वहां मौजूद नौकर ने बताया कि ट्यूबवेल में करंट नहीं आ रहा है। इस पर उसने लाइनमैन को बुलाया है। वह लाइनमैन को उक्त खंभा दिखाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार हेल्मेट लगाए दो युवक पहुंचे तथा उन्होंने ईश्वर त्यागी से ग्राम निलौहा का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगा तो एक बदमाश ने तमंचे से सीने में गोली मार दी तथा मेरठ की ओर फरार हो गए। नौकर ने पीछा करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी की। वहीं, परिजनों ने गंभीर रूप से घायल ईश्वर को तुरंत मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।