फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर प्रधान के भतीजे की हत्या

हाईवे पर प्रधान के भतीजे की हत्या

Mon, 07 Aug 2017 09:51 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर प्रधान के भतीजे की हत्या
मेरठ/दौराला। रविवार शाम से लापता प्रधान के भतीजे की लोहे की रॉड और पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका क्षतविक्षत शव सोमवार सुबह सकौती फ्लाईओवर के नीचे मिला तो सनसनी फैल गई। प्रधान ने लूट के विरोध में हत्या होने का शक जताया है। थाना जीआरपी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जीतपुर निवासी ऋषिपाल खतौली शुगर मिल में गार्ड है। उनका बड़ा बेटा अनुज खेती करता है, जबकि छोटा बेटा अमित (24) नोएडा में ओला कैब चलाता था। ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि अमित ने रविवार को फोन कर शाम तक घर पहुंचने की बात कहीं थी। लेकिन वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे मोबाइल फोन पर संपर्क किया। लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। काफी जगह पूछताछ करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

प्रधान ने ही की शव की शिनाख्त
सोमवार सुबह एक युवक का शव सकौती फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला तो सकौती चौकी इंचार्ज सीपी सिंह ने आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद जीतपुर के प्रधान जयवीर सिंह ने शव की शिनाख्त अपने भतीजे अमित के रूप में की। घटनास्थल जीआरपी का होने के चलते जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का विरोध या कुछ और
तलाशी के दौरान पुलिस को अमित की पेंट की जेब से खाली पर्स मिला। उसके दोनों जूते काफी दूर पड़े मिले। प्रधान जयवीर ने बताया कि अमित नोएडा से करीब 12 हजार रुपये और अन्य सामान लेकर गांव के लिए आया था। जेब में ट्रेन का एक टिकट मिला है। जबकि उसका मोबाइल, रुपये और अन्य कागज गायब मिले। अंदेशा है कि बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर उसकी पीटकर हत्या कर दी। लेकिन सवाल है कि बदमाश लूट का विरोध करने पर उसे घायल भी कर सकते थे, इतनी बेरहमी से क्यों हत्या की। माना जा रहा है कि कहीं बदमाश आसपास के तो नहीं थे, जिन्हें अमित पहचान गया हो। जीआरपी के अनुसार जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

माता-पिता शव देखकर बेहोश
अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उसका क्षतविक्षत शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता शव देखकर बेहोश हो गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
खास बात
दौराला निवासी था युवक, नोएडा में चलाता था ओला कैब, रविवार शाम से था लापता
सोमवार सुबह सकौती पुल के पास मिला क्षतविक्षत शव, अज्ञात में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed