{"_id":"596b991d4f1c1b94088b46d8","slug":"15002238411-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरसिंह मर्डर में पोने दो महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरसिंह मर्डर में पोने दो महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मिलक गांव के जंगल में बीती 24 मई की सुबह खेत पर गए किसान शेरसिंह (35) की एलानिया हत्या कर दी गई थी। शेरसिंह को करीब सात गोली लगी थी। इस मामले में शेर सिंह के बडे़ भाई अनिल ने गांव के ही सतीश पुत्र रोहताश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने सतीश को 22 दिन हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया है।
अनिल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के दौरान एक पड़ोसी ने मृतक के पिता के नाम में गड़बड़ी करा दी थी। उसके पिता का नाम शिवदयाल है, जबकि रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान शेर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह लिखवा दिया था। अनिल ने बताया कि उसके भाई की हत्या हुए पौने दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसका कहना कि यदि उसके परिवार का कोई भी सदस्य हत्या में शामिल पाया जाता है, तो वह जेल जाने को तैयार है। उसने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द खुलासा नहीं किया तो जल्द ही उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी।
कोट
पुलिस शेरसिंह मर्डर केस की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के पिता का नाम अर्जुन सिंह रिपोर्ट में लिखाया है। यदि परिजन शिवदयाल बता रहे हैं तो इसकी जानकारी नहीं है।-भरतलाल शाह, एसएसआई कोतवाली सरधना