{"_id":"596a3e194f1c1b2b278b4855","slug":"150013500315-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर हमला करने वालों पर रासूका लगाने की मांग की गई।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पर हमला करने वालों पर रासूका लगाने की मांग की गई।
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
ईद की नमाज के बाद थाने पर फायरिंग एवं पथराव के मामले में चेयपर्सन राखी मोहन गुप्ता के आवास पर भाजपाइयों की बैठक में दोषियों पर रासुका लगाने एवं 250 अज्ञात बवालियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की गई।
भाजयुमो के जिला महामंत्री अमित मोहन टीपू ने कहा कि बवालियों ने थाने में आगजनी की तथा कस्बे को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का प्रयास किया। ऐसे लोगों की तुरंत पहचान कर रासुका एवं गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। थाने पर पथराव, फायरिंग के लिए भड़काने का काम नामजद आरोपी कमरूद्दीन और उसके छह पुत्रों द्वारा किया गया। जिसमें कमरूद्दीन का एक नामजद पुत्र पुलिस कांस्टेबल है। पुलिस उच्चाधिकारियों को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, माहौल खराब करने वाले अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईद की नमाज के बाद बवालियों ने थाने पर हंगामा कर पथराव किया था। इसके चलते कस्बे के लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आरोपी नगर में खुले घूम रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे बवालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने बवालियों को तुरंत जेल नहीं भेजा तो प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करगो। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता रणपाल गुर्जर ने की एवं संचालन सुदेश गुर्जर ने किया। यहां सुंदर गुर्जर, कल्याण सिंह, भूषण सिंह, कपिल नागर, बृजेश कुमार, मनोज, भुल्लन सैनी, राजकमार, पप्पू गुर्जर, विशाल महाली, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
भाजपाइयों की बैठक में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की