{"_id":"59511d104f1c1b8c3d8b4711","slug":"14984881217-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षितगढ़ थान में बवाल, पुलिस पर फायरिंग, थाना फूंकने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षितगढ़ थान में बवाल, पुलिस पर फायरिंग, थाना फूंकने की कोशिश
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़/मेरठ।
तीन दिन पहले हुई अमिताब की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए तीन लोगों को छोड़ने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ईद की नमाज के बाद सोमवार सुबह लोगों ने थाने में हमला बोल दिया। पुलिस से मारपीट कर हथियार लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर तोड़फोड़ करते हुए थाना फूंकने का प्रयास किया। बलवाइयों ने थाने में फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। एसपी देहात ने आठ थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचकर बवाल करने वालों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी अमिताब की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने वसीम उर्फ कल्लू, नदीम नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद दोनों आरोपियों ने हत्या को अंजाम देना कबूल भी कर लिया था। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर नागेश शर्मा और दो युवकों को थाने में लाकर पूछताछ की। लेकिन रविवार रात तीनों को निर्दोष बताकर परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया। सोमवार सुबह ईद की नमाज के बाद सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और हंगामा करते छोडे़ गए आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर मुख्य आरोपी को बचाने में लगी हुई है। पुलिस कुछ समझती उससे पहले ही 250-300 लोगों ने थाने में हमला बोल दिया। पुलिस के साथ मारपीट और थाने में तोड़फोड़ कर दी। मुंशी और एसओ के कमरे में आग लगाने की कोशिश की। आधा दर्जन युवकों ने थाने में घुसकर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। थाने में भगदड़ मच गई और लोग थाने के बाहर जाम लगाकर बवाल करने लगे। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम मवाना अरविंद कुमार, सीओ सदर देहात थाने में फोर्स के साथ पहुंचे। फोर्स ने बवाल करने वालों पर लाठी चार्ज कर दिया। घटना के बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव हो गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं पुलिस ने कारतूस के आधा दर्जन खोखे और एक तमंचा भी बरामद किया है। 70 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा समेत गंभीर धारा लगाई गई हैं।
विज्ञापन
खास बातें
युवक की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए तीन लोगों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा
ईद की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने बोला हमला, थाने में तोड़फोड़ कर फायरिंग की
पुलिस ने भी की फायरिंग, बलवाइयों ने पुलिस के साथ मारपीट कर हथियार लूटने की कोशिश की