{"_id":"594e81924f1c1bf6628b4771","slug":"149831724118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारधार हथियारों से युवक की हत्या।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारधार हथियारों से युवक की हत्या।
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़/मेरठ।
परीक्षितगढ़ में शुक्रवार रात मोबाइल की दुकान करने वाले युवक की अगवा कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई शनिवार सुबह इकला रसूलपुर के जंगल में युवक का शव पड़ा मिला। युवक के एक हाथ की चारों अंगुली कटी हुई थी जबकि गर्दन पर भी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। आक्रोशित लोगों ने एसओ और सीओ को घेरकर नारेबाजी कर जाम लगा दिया और डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी अमिताब अब्बासी (30) पुत्र बिल्लू की मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार शाम आठ बजे युवक अपने घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह मेरठ परीक्षितगढ़ मार्ग पर ग्राम इकला रसूलपुर पुलिस के समीप सड़क किनारे तालिब हसन की ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर यूपी 100 और एसओ परीक्षितगढ़ विनोद कुमार पहुंचे। जानकारी पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वहां जाम लगाकर शव नहीं उठने दिया। बाद में सीओ सदर देहात कई थानों की फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वयाड ने भी जांच पड़ताल की। सीओ ने किसी तरह जाम खुलवाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। इसके बाद लोगों ने मेरठ बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया और दुकानें बंद कराने लगे। इस पर एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने बिल्लू अब्बासी ने नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी वसीम उर्फ कल्लू, नदीम और तीन अज्ञात खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। एसपी देहात ने बताया कि वसीम और नदीम को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम भारी पुलिस फोर्स के बीच नगर के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
खास बातें
परीक्षितगढ़ में युवक की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, जाम लगाया
डेढ़ घंटे तक नहीं उठने दिया शव, सीओ और एसओ को घेरकर की नारेबाजी