{"_id":"5934646a4f1c1bd1118b45c3","slug":"149660581510-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटी गैंग ने डाली थी डकैती, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाटी गैंग ने डाली थी डकैती, दो गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटी गैंग ने डाली थी गंगानगर में डकैती
एक माह पहले सराफ व्यापारी के यहां हुई डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार
लूट में प्रयुक्त बाइक समेत लाखों की ज्वैलरी बरामद
फोटो
मेरठ। गंगानगर आई ब्लॉक में कृष्णा ज्वैलर्स के यहां एक माह पहले हुई डकैती का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। डकैती की घटना को भाटी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए लाखों का माल बरामद किया है। वहीं पकड़े गये एक आरोपी ने प्रेसवार्ता में पुलिस अफसरों के सामने हंगामा किया।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एसपी क्राइम शिवराम यादव ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि सात मई को गंगानगर आई ब्लॉक में बदमाशों ने कृष्णा ज्वैलर्स के मालिक गौतम राणा को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकै ती डाली थी। पीड़ित ने 12 लाख की ज्वैलरी और 35 हजार रुपये लूटे जाना बताया था। शनिवार रात गंगानगर एसओ ओमवीर गुप्ता और क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव ने मुखबिर की सूचना पर रजपुरा पुलिस चौकी के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी उमेश पहलवान और गौरव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नीरज भाटी गैंग से जुडे़ हैं। इसी गैंग ने लूट और डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। जिस काली पल्सर को पुलिस ने बरामद किया है, वह चोरी की निकली। इसी बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर बदलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सोने की दो अंगूठी, चार सोने की लेडीज अंगूठी, चार जोड़ी बाली, छह टॉप्स, पाजेब चांदी की, 40 बिछुवे चांदी के, एक जोड़ी चांदी की चूड़ी, गले की चेन, और बाइक बरामद की है। अन्य माल फरार आरोपियों के पास बताया गया है।
आरोपी का हंगामा, कमीज फाड़ी
उमेश पहलवान ने प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी और एसपी क्राइम के सामने ही हंगामा कर दिया। अपने चेहरे से नकाब उतरकर फेंक दिया। आरोपी ने कहा कि उसने लूट नहीं की और पुलिस ने फंसाया है। बाद में सीओ कोतवाली रणविजय सिंह उसे बाहर लेकर निकल गये। बाहर निकलते ही आरोपी ने अपनी शर्ट फाड़ कर फेंक दी और हंगामा कर दिया। पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर चोट के निशान बताए, लेकिन चोट नहीं थी। क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि उमेश ने मार्च 2012 में 33 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की उस घटना में कोर्ट से 10 साल की सजा भी हो चुकी है, वह जमानत पर चल रहा है हर बार प्रेसवार्ता में खुद को बेकसूर बताता है। जिसके खिलाफ मेडिकल, सरधना, खरखौदा में एक लूट, डकैती और जानलेवा हमले के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपी
उमेश पहलवान पुत्र जयपाल गुर्जर निवासी धनौटा थाना खरखौदा
गौरव पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी छुर थाना सरधना
फरार आरोपी
कपिल पलडा पुत्र खिल्लीराम निवासी पलडा थाना हस्तिनापुर
प्रशांत निवासी सिखेड़ा थाना परीक्षितगढ़
कपिल मनवाड़ी पुत्र सुरेंद्र गुर्जर निवासी मनवाड़ी थाना फलावदा
अंकित पुत्र हरिसिंह निवासी मनवाड़ी थाना फलावदा
प्रेमिका की फीस के लिए की वारदात
पुलिस ने बताया कि इस गैंग का सरगना नीरज भाटी है। 31 मार्च 2012 को आनंद अस्पताल के पास एक्सिस बैंक के एटीएम की कैश वैन से 33 लाख लूटे थे। उसके बाद यह गैंग अलग अलग घटनाओं को अंजाम देता रहा। इसी गैंग के कपिल ने पराग डेयरी का 41 लाख का कैश भी लूटा था। उमेश पहलवान जब भी जेल जाता, तभी वह गैंग में नये सदस्य बढ़ाता। कोर्ट से 10 साल की सजा के बाद जमानत पर आया तो फिर से डकैती की घटनाओं को अंजाम देने लगा। पकड़ा गया गौरव लड़की के अपहरण में जेल में था, जहां उसकी उमेश पहलवान से दोस्ती हो गई। उमेश ने ही उसकी जमानत करवाई। गौरव को अपनी प्रेमिका की फीस जमा करनी थी, जिस कारण उसने वारदात की।
दो व्यापारी थे निशाने पर
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गंगानगर और रिठानी में किराए पर कमरा ले रखा है। डकैती के बाद वह बाइक से पहले अम्हेडा के रास्ते पल्लवपुरम की तरफ भागे। बाद में रात होने पर गंगानगर अपने कमरे पर पहुंचे। उसके बाद माल को रिठानी में कमरे पर रख दिया। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि उन्हें तेजगढ़ी पर साड़ी शोरूम मालिक और रिठानी में बड़े कपड़ा व्यापारी के यहां डकैती डालनी थी। शुक्रवार को इसकी रेकी भी कर ली थी। लेकिन उसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया।