फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   झगडालू युवक से तंग आकर आधा दर्जन परिवार पलायन को मजबूर

झगडालू युवक से तंग आकर आधा दर्जन परिवार पलायन को मजबूर

Mon, 05 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
झगडालू युवक से तंग आकर आधा दर्जन परिवार पलायन को मजबूर
देवबंद(सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला लहसवाड़ा में एक युवक के आतंक से परेशान करीब आधा दर्जन परिवार मोहल्ले से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने अपने घरों के बाहर ‘पलायन, यह मकान बिकाऊ है...’, लिखवा दिया है। घरों के बाहर लिखा गया पलायन शब्द नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन हैरत की बात यह है कि पुलिस व खुफिया इकाई के अधिकारियों को इसकी जरा भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी मौ. मुस्तफा, आदिल, अब्दुल सलाम, सादिक व इस्तेखार आदि ने अपने घरों के बाहर ‘पलायन यह मकान बिकाऊ है...’ शब्द लिखवा रखा है। उनका कहना है कि मोहल्ले में ही दानिश नाम का एक युवक रहता है जो बेहद झगड़ालू किस्म का है और आए दिन लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट करता रहता है। जो अब इसकी आदत बन चुकी है। जिससे उनका परिवार के साथ यहां रहना दुश्वार हो गया है और उक्त युवक की हरकतों से तंग आकर वह मोहल्ला छोड़कर जाने को मजबूर हैं। आरोप है कि रविवार को भी दानिश ने पड़ोसी आफताब को मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि दिनों दिन यहां का माहौल खराब होता जा रहा है जिसके चलते यहां रहने मुश्किल है इसीलिए उन्होंने यहां से पलायन करने का मन बनाया है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार का कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन

झगड़ालू युवक से तंग आकर गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो गए लोग
पुलिस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को नहीं है मामले की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed