{"_id":"59345ec04f1c1bd0168b4590","slug":"149660436520-baraut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोताना गांव में तनावपूर्ण शांति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोताना गांव में तनावपूर्ण शांति
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोताना गांव में तनावपूर्ण शांति
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव में शुक्रवार की रात में शिव भगवान की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद अभी तक पुलिस असामाजिक तत्वों तक नहीं पहुंच पाई है। गांव में दूसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति रही। जयपुर लेने गए मूर्ति लेकर अभी लोग वापस नहीं पहुंचे और गांव में पुलिस बल अभी भी तैनात हैं। शुक्रवार की रात में कोताना गांव में पंचायत घर के बाहर लगी शिव भगवान की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था।
शनिवार की सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। हिंदू जागरण युवा मंच के जिलाध्यक्ष दीपक कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे थे और आक्रोश जताया। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भी प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पुलिस ने मामले को शांत कर दिया था।
सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया नई प्रतिमा लेने के लिए ग्राम प्रधान समेत कई लोगों को भेजा था जो अभी तक लोटकर नहीं आए। मूर्ति आने पर विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा। वहीं सीओ ने बताया असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस लगी है और शीघ्र ही इस घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।