{"_id":"5932a08c4f1c1ba6748b456e","slug":"14964901213-nazibabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कार सवार बदमाशों को पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने कार सवार बदमाशों को पकड़वाया
Updated Sat, 03 Jun 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। एक युवक की सजगता और जिंदादिली से ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार सवार बदमाशों से पुलिस ने औजार एवं चाबियों का गुच्छा बरामद किया। पूछताछ में बदमाशों ने कार नजीबाबाद से चोरी करने की बात कही।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव लाहककला के नजदीक स्थित शराब की दुकान पर पहुंचकर गांव शेखूपुरा आलम निवासी युवक अनिल ने शोर मचाया। युवक ने लोगों को बताया कि कार में सवार तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार को अपहरण करने के इरादे से उसे कार में डाल लिया था। शोर मचाने पर बदमाश उसका मोबाइल व कुछ रुपये लूटकर उसे कार से बाहर फेंककर भाग गए थे। वही बदमाश कार से फिर से शेखूपुरा आलम-लाहककला मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं।
ग्रामीणों ने हौसला कर कार सवार बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। उधर, सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आसिफ, जकवान, दानिश निवासी उभ्भनवाला बताया। छानबीन में पुलिस को कार से एक बड़ा पेचकस, एक हथौड़ा, चाबियों का गुच्छा और छह जोड़ी कपड़े बरामद किए। बदमाशों ने कार डीएल 3सीजेड 4808 नजीबाबाद से चोरी करने की बात कही। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। लूटपाट के शिकार युवक के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।