{"_id":"5ccb48e2bdec22072d1b7f7a","slug":"141556826338-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरियंटल मेडिक्लेम पालिसी के नाम पर 9964 रुपए ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओरियंटल मेडिक्लेम पालिसी के नाम पर 9964 रुपए ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरियंटल मेडिक्लेम पॉलिसी के नाम पर 9964 रुपये ठगे
मुरादनगर। ओरियंटल मेडिक्लेम पॉलिसी के नाम पर एक युवक से बैंक मैनेजर द्वारा 9964 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोरटा गांव निवासी ब्रजमोहन सिंह का खाता गांव के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में है। फरवरी 2018 में ओरियंटल बैंक शाखा मैनेजर धर्मेंद्र सिंह खरौला ने ओरियंटल मेडिक्लेम पॉलिसी कराने की बात कही थी। बैंक मैनेजर के कहने पर ब्रजमोहन सिंह ने पॉलिसी कराने के लिए मैनेजर को 7233 रुपए का ड्राफ्ट बनवाकर दिया था। आरोप है कि मैनेजर ने कहा कि आप 7233 रुपये की जगह 9964 रुपए का ड्राफ्ट बनवाकर दें। पीड़ित ने उतने रुपये का दोबारा ड्राफ्ट बनवाकर दे दिया। एक सप्ताह बाद ब्रजमोहन ने बैंक मैनेजर से पॉलिसी के कागज मांगे तो उसने बहाना बनाकर उन्हें टरका दिया। काफी चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें पॉलिसी के कागज नहीं मिले। ब्रजमोहन सिंह ने जब ओरियंटल मेडिक्लेम पॉलिसी कार्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि बैंक मैनेजर ने पॉलिसी का डीडी जमा ही नहीं कराया। इसी बीच ब्रजमोहन की पत्नी गंभीर बीमार हो गई, जिनके इलाज में करीब पौने दो लाख रुपये का खर्च आया। इसका सारा पैसा पीड़ित को भरना पड़ा।
आरोप है कि बैंक मैनेजर ने धोखाधड़ी कर पीड़ित की पॉलिसी के पैसे स्वयं हड़प लिए। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर धर्मेंद्र सिंह खरौला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अब मैनेजर की पोस्टिंग आरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स एचएम पांच कैलाश कॉलोनी ग्रेटर नोएडा कैलाश मेन मार्केट में है।