{"_id":"5c9e6fb7bdec221414548aad","slug":"141553887159-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झासा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झासा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो लोगों ने महिला को नौकरी के दिलाने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मेरठ क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि आर्थिक कारणों के चलते उसने नौकरी के लिए कई स्थानों पर बोयाडाटा दिया हुआ था। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ब्यूटी पार्लर में नौकरी लगवाने के नाम पर उसे मोदीनगर की कॉलोनी में बुलाया था। उक्त स्थान पर आरोपी व उसके एक अन्य साथी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया व दुष्कर्म किया। महिला को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर दोनों भाग गए। होश में आने पर पीड़िता किसी प्रकार कोतवाली पहुंची और दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मुरादनगर निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी गई है।