{"_id":"5c82d462bdec2213e272e1ac","slug":"141552077922-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में जाम छलका रहे हेड मोर्रिर निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में जाम छलका रहे हेड मोर्रिर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने आरोपी हेड मोहर्रिर को सस्पेंड किया
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। थाना रोहटा में चौकड़ी जमाकर थाना परिसर में शराब पी रहे हेड मोहर्रिर को एसओ ने पकड़ लिया। इसके बाद मामले के फोटो एसएसपी को भेजे गए। एसएसपी ने हैड मोहर्रिर करे सस्पेंड कर दिया है। रोहटा थाना में तैनात हैड मोहर्रिर अनोद कुमार अपने आवास के पास खुले में चौकड़ी जमा कर शराब पी रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मी, किनौनी मिल के ट्रांस्पोर्टर शराब पीते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जानकारी थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी धनवीर सिंह मौके पहुंचे। जिसमें हैड मोहर्रिर नशे में बेसुध मिला। इस ड्रामे को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे अनुशासन पर रोष जताया। वहीं, एसओ ने मामले की फोटो और विडियोग्राफी कराते हुए एसएसपी को अवगत कराया। जिसके बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी अनोद कुमार को सस्पेंड कर दिया। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि इससे पहले भी हैड मोहर्रिर ऐसी हरकत कर चुका है। जिसको लेकर कई बार अनुशासन में रहने की सख्त हिदायत दी गई थी।