फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी के कास्मेटिक सामान के साथ दो दबोचे

चोरी के कास्मेटिक सामान के साथ दो दबोचे

Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
चोरी के कास्मेटिक सामान के साथ दो दबोचे
चोरी के कास्मेटिक सामान के साथ दो दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत के कास्मेटिक सामान के साथ दो चोरों को दबोचा है। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के अनुसार देररात गश्त के दौरान पुलिस को समरगार्डन चौराहे पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। उनके पास काफी सामान था। एकाएक पुलिस जीप देख दोनों वहां से जाने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, एक चाकू और दो कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने उनकी पहचान सलीम पुत्र जुल्फकार और तालिब पुत्र इब्राहिम निवासी लिसाड़ीगेट की। उनके पास काफी मात्रा में कास्मेटिक का सामान था। दोनों ने बताया कि यह माल उन्होंने 1 फरवरी की रात खुशहालनगर स्थित कास्मेटिक की दुकान से चुराया था। उन्होंने जाकिर कालोनी में एक पखवाड़ा पूर्व हुई चोरी की घटना को भी कुबूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed