फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मासूम से कुकर्म, सांप्रदायिक तनाव

मासूम से कुकर्म, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 02 Feb 2019 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
मासूम से कुकर्म, सांप्रदायिक तनाव
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल के मासूम से कुकर्म की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी आरिफ पुत्र अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा दो दिन पूर्व घर के बाहर ही खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही आरिफ उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। धमकी भी दी कि यदि किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देगा। बच्चे ने घर पहुंचकर परिजनों को इसके बारे में बताया तो वह आक्रोशित हो गए। इसकी सूचना गांव में फैली तो सांप्रदायिक माहौल बन गया। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा पीएसी के साथ गांव में पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान आरोपी गांव से फरार हो गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, धरपकड़ के चल रहे प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed