फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ससुराल में आए युवक की मौत, हत्या का आरोप

ससुराल में आए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में आए युवक की मौत, हत्या का आरोप
मेरठ। रिठानी में दो माह से ससुराल में रह रहे युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर निवासी महेश उर्फ पिंटू पुत्र चरण सिंह की शादी रिठानी परतापुर निवासी महिला से हुई थी। दो माह पहले महिला मायके में चली गई। इस बीच महेश भी ससुराल में ही रह रहा था। महेश का एक प्लॉट रिठानी में ही था, जिससे ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पहले छह लाख रुपये में बिकवा दिया था। छह लाख रुपये को लेकर महेश से विवाद चल रहा था। आरोप है कि ससुराल वाले छह लाख रुपये नहीं दे रहे थे।

रविवार देर रात महेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि महेश की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। वहीं महेश के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पीटकर हत्या की है। सोमवार सुबह उल्देपुर से महेश के परिजनों के अलावा ग्रामीण भी पहुंच गए और हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई दिनेश चंद्र का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने मंगलवार को तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed