फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टीपी नगर में बड़ा बवाल ना करा दे शराब

टीपी नगर में बड़ा बवाल ना करा दे शराब

Tue, 22 May 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
टीपी नगर में बड़ा बवाल ना करा दे शराब
मेरठ। टीपी नगर थानाक्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी दिन बड़ा बवाल करा सकती है। आए दिन बखेड़ा हो रहा है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

टीपी नगर क्षेत्र अवैध शराब की बिक्री के लिए पहले से ही बदनाम है। यहां की नई बस्ती, चंद्रलोक कॉलोनी, मलियाना और टीपी नगर में तो घरों से शराब बेची जाती है। आए दिन लोग हंगामे कर रहे हैं। क्षेत्र का एक माफिया शराब की अवैध बिक्री के लिए खूब चर्चित है। जिसमें उसका पूरा परिवार लगा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के दावों के विपरीत माफिया का काम धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं, इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। लेकिन कुछ लोग इनकी पैरवी करते हैं। बात न मानने पर हंगामे करा रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए
एक कालोनी के लोगों ने बताया कि शराब की बिक्री से परेशान होकर उन्होंने कुछ समय पूर्व चंदा कर गली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। लेकिन ये कैमरे भी तुड़वा दिए गए। यही नहीं उन पर ही गलत आरोप लगाकर शिकायत कर दी गई। आखिर कालोनी वासियों ने चुप बैठना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

सिफारिशें नहीं मानी तो हंगामे पर उतरे
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के इस धंधे में गुटबाजी भी हावी हो गई है। पुलिस द्वारा धरपकड़ के बाद पकडे़ जा रहे लोगों की पैरवी में ही लोग आ रहे हैं। बकौल पुलिस तीन दिन पूर्व दबिश देकर पकड़े गए एक व्यक्ति को छुड़वाने के लिए सिफारिशें आई। लेकिन सुनवाई नही की तो पैरवी कर रहे पक्ष ने लोगों से हंगामा करा दिया। इस वजह से भी शराब बेचने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि पुलिस की यह दलील गले नहीं उतर रही है। सवाल है कि जब पुलिस के पास ठोस सुबूत हैं तो वह कार्रवाई से पीछे क्यों हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार माफिया पकड़ने में फेल पुलिस
दो सप्ताह पूर्व टीपी नगर थाने के सिपाही पर हमले के मुख्य आरोपी रमेश प्रधान को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी। पुलिस केवल दबिश तक ही सिमटी रही और आरोपी दूर निकल गया। हालांकि पुलिस का दावा है कि वो पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed